ब्रेकिंग
25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज

Bihar News: सरकार और मजदूरों के बीच दूरी होगी कम, श्रम कल्याण बोर्ड की नई पहल से कई काम होंगे आसान

Bihar News: बिहार में श्रम कल्याण बोर्ड ने नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके बाद अब मजदूरों और सरकार के बीच की दूरी बेहद कम हो जाएगी। कई मामलों में होगा फायदेमंद, जानिए क्या है इसकी खासियत।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मजदूरों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बुधवार, 9 जुलाई को पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का नया डिजिटल पोर्टल https://bocwscheme.bihar.gov.in लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए राज्य के लाखों श्रमिक अब 16 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण, नवीकरण और सहायता के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। मंत्री ने इसे श्रमिकों और सरकार के बीच दूरी कम करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। यह पोर्टल प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाएगा और योजनाओं के तेजी से कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेगा।


इस पोर्टल की खासियत यह है कि यह रीयल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करता है। जिससे श्रमिक अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि डिजिटलीकरण के इस कदम से सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी और पंजीकृत श्रमिकों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। पोर्टल पर जन्म से मृत्यु तक की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन और विवाह सहायता जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।


इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बोर्ड की सभी योजनाओं को नए पोर्टल के माध्यम से तेजी से और सुगमता से लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक लाभ पहुंचे। इस अवसर पर विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, बोर्ड के सचिव सुनील कुमार यादव, श्रमायुक्त राजेश भारती और संयुक्त श्रमायुक्त विजय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद रहे। इनके अलावा इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक विवेक, उप महाप्रबंधक अमन कुमार झा और सहायक महाप्रबंधक रुचिर कुमार सिन्हा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।