ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar News: किशोरी की आत्महत्या से मची सनसनी, बबूल के पेड़ से लटका मिला शव

Bihar News: खगड़िया के पिपरालतीफ पंचायत में 13 वर्षीय जूली कुमारी ने मां से कहासुनी के बाद बबूल के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, SFL टीम जांच में जुटी।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरालतीफ पंचायत के करजनिया टोला में 27 जून की तड़के एक दुखद घटना में 13 वर्षीय किशोरी जूली कुमारी ने बबूल के पेड़ पर अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका करजनिया गांव निवासी मिथुन मुनि की पुत्री थी।


परिजनों के अनुसार गुरुवार रात खाने के समय जूली का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर जूली ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।


मड़ैया थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की गहन जांच के लिए साइंटिफिक फॉरेंसिक लैब टीम को बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का ही मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।