ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के लिए की भारतरत्न की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र

जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतरत्न देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने नीतीश कुमार को समाजवादी आंदोलन का अनमोल रत्न बताया।

bihar
नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भारतरत्न की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और नीतीश कुमार को समाजवादी आंदोलन का “अनमोल रत्न” बताया। उन्होंने कहा कि करोड़ों जनता की इच्छा इस सम्मान के माध्यम से पूरी होनी चाहिए।


केसी त्यागी ने अपने पत्र में लिखा कि 30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन था, जब प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से उन्हें भारतरत्न का सर्वोच्च सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्व. कर्पूरी ठाकुर ने जनहित और कृषक, हाशियों पर गए लोगों के लिए संघर्ष किया और उन्हें सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


त्यागी ने आगे लिखा कि समाजवादी आंदोलन के बचे हुए अनमोल रत्न श्री नीतीश कुमार भी इस सम्मान के योग्य हैं। उन्होंने निवेदन किया कि नीतीश कुमार को भारतरत्न से सम्मानित किया जाए ताकि इतिहास में उनके योगदान को लंबे समय तक सराहा जा सके। नीतीश कुमार ने 2025 में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और उनके पास सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। भारतरत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो राष्ट्रपति के सुझाव पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किया जाता है। इसके तहत राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र और तमगा दिया जाता है।


इतिहास में विरले ही जीवित व्यक्तियों को यह सम्मान दिया गया है। हाल ही में किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न से नवाजा गया था। 1954 में इस सम्मान की शुरुआत हुई थी और पहले इसे सी. राजगोपालाचारी, एस. राधाकृष्णन और सी. वी. रमन को दिया गया।

 केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के लिए की भारतरत्न की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र