ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Bihar News: शराब तस्कर को पकड़ने जा रही उत्पाद विभाग की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, SI सहित 4 घायल

Bihar News: कैमूर के दुर्गावती में शराब तस्कर की सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रही उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो पलटने से SI सहित चार लोग घायल हो गए हैं। तीन को किया गया रेफर।

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: कैमूर से बड़ी खबर है, जहां दुर्गावती थाना क्षेत्र में शराब तस्कर की सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रही उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में SI ओम प्रकाश शाह सहित चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।


यह घटना मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज के पास हुई। शराब तस्कर की सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रही उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार SI ओम प्रकाश शाह, सिपाही देवेंद्र यादव, सिपाही रवीश कुमार और चालक घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती पहुंचाया और फिर पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि सिपाही रवीश कुमार के कान से खून बह रहा था और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया। SI ओम प्रकाश शाह और सिपाही देवेंद्र यादव को हड्डी टूटने और असहजता के कारण सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया।


इस बारे में बात करते हुए उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने बताया कि SI ओम प्रकाश शाह के नेतृत्व में टीम शराब तस्कर की सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रही थी, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण