ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: बिहार का पहला मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र आकार लेने लगा..पहले फेज के कार्य का उद्योग मंत्री नीतीश मिश्ना ने किया शुभारंभ

झंझारपुर में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत हुई है। ₹55.28 करोड़ की लागत से BIADA द्वारा विकसित हो रहा है, राज्य का पहला मॉडल ग्रीन इंडस्ट्रियल ज़ोन, जो रोजगार और पर्यावरण दोनों के अनुकूल होगा।

झंझारपुर ग्रीन इंडस्ट्रियल ज़ोन  बिहार औद्योगिक विकास  नीतीश मिश्रा उद्योग मंत्री  BIADA परियोजना  बिहार में ग्रीन इंडस्ट्री  झंझारपुर पेपर मिल भूमि  Bihar Industrial News  Plug and Play Industrial Zo
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: झंझारपुर में नए औद्योगिक युग का शुभारंभ हुआ है. जिस भूमि पर पेपर मिल की कल्पना की गई थी,वहां अब बिहार का पहला मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र आकार लेने लगा है. सूबे के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने पहले फेज के कार्य का शुभारंभ किया है. 

बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि आज झंझारपुर के लिए ऐतिहासिक दिन है. वर्षों पहले जिस भूमि पर एक पेपर मिल की कल्पना की गई थी, वहां अब बिहार का पहला मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र आकार लेने लगा है.यह झंझारपुर की संभावनाओं को नया जीवन देने की शुरुआत है। ₹27.35 करोड़ की लागत से 56,586 वर्गफीट क्षेत्र में इस परियोजना के प्रथम चरण के कार्य का शुभारंभ करते हुए मुझे बेहद आत्मसंतुष्टि हुई है। 

उन्होंने बताया कि, आने वाले समय में द्वितीय चरण के तहत 72,630 वर्गफीट क्षेत्र में ₹27.93 करोड़ की अतिरिक्त राशि से इसका और विस्तार किया जाएगा। इस तरह कुल ₹55.28 करोड़ की लागत से झंझारपुर में एक आधुनिक, पर्यावरण-संवेदनशील और रोजगार-सृजन करने वाला औद्योगिक केंद्र विकसित किया जा रहा है। "प्लग एंड प्ले" मॉडल पर आधारित यह ग्रीन इंडस्ट्रियल ज़ोन उद्यमियों को तुरंत शुरूआत के लिए तैयार ढांचा प्रदान करेगा। इस पूरी योजना को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिससे न केवल झंझारपुर बल्कि पूरे बिहार की औद्योगिक छवि को बल मिलेगा। निश्चित ही आने वाले समय में झंझारपुर बिहार के औद्योगिक विकास की यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता