ब्रेकिंग
Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार✦Bihar Flood Alert : बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! कोसी नदी के रौद्र रूप से मचा हड़कंप,बराज से छूटेगा 6 लाख क्यूसेक पानी; 48 घंटे अहम✦गांव में खेत-पगडंडियों पर खेला क्रिकेट... IIT से की पढ़ाई, जापान पहुंचे तो नेशनल टीम में मिला मौका; ऐसे बदली बिहार के अभिषेक आनंद की किस्मत✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार✦Bihar Flood Alert : बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! कोसी नदी के रौद्र रूप से मचा हड़कंप,बराज से छूटेगा 6 लाख क्यूसेक पानी; 48 घंटे अहम✦गांव में खेत-पगडंडियों पर खेला क्रिकेट... IIT से की पढ़ाई, जापान पहुंचे तो नेशनल टीम में मिला मौका; ऐसे बदली बिहार के अभिषेक आनंद की किस्मत✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव

Bihar News : सोशल मीडिया पर 'रॉकी भाई' बनने की चाहत पड़ गई भारी, हीरो बनने चला था मगर पुलिस ने बना दिया भीगी बिल्ली

Bihar News : दो सेकंड की वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक पर कार्रवाई कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : बेगूसराय में हथियार लेकर खुलेआम फायरिंग करते युवक की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र का बताया जाता है। आरोपी युवक की पहचान सिंघौल थाना अंतर्गत कमरुद्दीनपुर वार्ड-6 के रहने वाले मोहन तांती के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में सिंघौल थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह द्वारा वीडियो की सत्यापन करते हुए कार्रवाई की गई है। आरोपी विशाल कुमार को घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के घर में तलाशी लेने के दौरान एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एक मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है।


इधर वायरल वीडियो मामले में एसपी मनीष के निर्देशानुसार सिंघौल थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान विशाल कुमार को कमरुद्दीनपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए विशाल कुमार के द्वारा हथियार के साथ वायरल वीडियो के प्रदर्शन किए जाने के संबंध में अपनी संलिप्तता को स्वीकार भी कर लिया गया है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता