ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

Bihar News: पुलिस टीम पर हमले में 3 जवान घायल, अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी

Bihar News: गोपालगंज के मदरवानी गांव में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया है, तीन जवान घायल। होमगार्ड की राइफल छीनी गई, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। कुख्यात तस्कर अजय यादव गिरफ्तार, ग्रामीणों ने छुड़ाया।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव में मंगलवार रात शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं और कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान जिनमें घायल हो गए। हमलावरों ने होमगार्ड जवान अवधेश तिवारी की राइफल भी छीन ली। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल बुलाकर गांव में कैंप कर लिया और छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में यूपी से शराब की तस्करी लंबे समय से हो रही है।


पुलिस को कुख्यात शराब माफिया अजय यादव के गांव में होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अजय यादव को हिरासत में भी लिया, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने हमला कर उसे छुड़ा लिया। इस दौरान ही राइफल छीने जाने की घटना हुई। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने पुष्टि की है कि पुलिस ने राइफल बरामद कर ली है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एक बुजुर्ग महिला और अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ हो रही है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में मिरगंज और श्रीपुर थानों की पुलिस के साथ छापेमारी जारी है।


एसपी दीक्षित ने बताया कि मदरवानी गांव में कई शराब माफियाओं के नाम सामने आए हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हाल के महीनों में गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए हैं, जिसमें सैकड़ों तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। इस हमले ने पुलिस की सुरक्षा और शराबबंदी कानून के प्रभावी अमल पर सवाल खड़े किए हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और कई लोग माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।