ब्रेकिंग
Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी

Bihar News: बिहार का AQI रेड जोन में पहुंचा, अगले 3 दिन कुछ ऐसा रहेगा राज्य का तापमान

Bihar News: बिहार में धुंध और ठंडक बढ़ी, पटना समनपुरा में AQI 309 तक पहुंचा। अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 16-22°C के बीच रहने की संभावना..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम अब लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने के बावजूद कोहरे और धुंध का प्रभाव बना हुआ है। इसी धुंध के कारण हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। बुधवार देर रात पटना के समनपुरा में AQI 309 तक पहुंच गया, यह रेड ज़ोन में आता है। राज्य के अधिकांश जिलों में भी AQI का हाल बुरा है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को दिन में हल्की तेज धूप से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के संकेत हैं। जैसे-जैसे रातें लंबी होंगी, ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 16 से 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


सुबह-शाम कोहरे का असर बढ़ गया है। उत्तर बिहार में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छा रहा है, जबकि दक्षिण बिहार में भी हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है। बुधवार को पूर्णिया में दृश्यता सबसे कम 1000 मीटर दर्ज की गई। आज भी उत्तर बिहार और आसपास के इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। पूरे राज्य में सुबह-शाम धुंध की परत छाए रहने और 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की पछुआ हवा चलने की संभावना है।


पटना सहित कई जिलों का AQI बढ़ा हुआ है। पटना के राजवंशी नगर में 204, तारामंडल में 176, समनपुरा में 309, मुरादपुर में 186, डीआरएम ऑफिस दानापुर में 209 और हाई स्कूल शिकारपुर में 119 दर्ज किया गया। समनपुरा रेड ज़ोन में रहा, जबकि राजवंशी नगर और दानापुर ऑरेंज ज़ोन में है। अन्य जिलों में भी यही ट्रेंड है।


प्रमुख शहरों का तापमान और AQI (बुधवार के आंकड़े)  

पटना में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस और AQI 309 रहा। मुजफ्फरपुर में अधिकतम 30 डिग्री, न्यूनतम 21.1 डिग्री और AQI 177 दर्ज हुआ। गया में अधिकतम 29.3 डिग्री, न्यूनतम 17.4 डिग्री और AQI 245 रहा। पूर्णिया में अधिकतम 33.4 डिग्री, न्यूनतम 21 डिग्री और AQI 144 तथा भागलपुर में अधिकतम 30.4 डिग्री, न्यूनतम 20.6 डिग्री और AQI 181 दर्ज किया गया।