ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Bihar News : फर्जी इंस्पेक्टर बनकर अवैध वसूली करना युवक को पड़ा भारी, रंगे हाथ असली पुलिस वालों ने दबोचा, खूब हुआ ड्रामा

Bihar News : मुजफ्फरपुर की इस घटना से यह साफ़ हो गया है कि चंद फ़िल्में देखकर कैसे लोगों का दिमाग ख़राब हो जाता है.

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News : मुजफ्फरपुर से एक मजेदार खबर सामने आ रही है, जहाँ MVI (Motor Vehicle Inspector) बनकर NH पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ इसका ड्राइवर भी गिरफ्तार हुआ है, और साथ ही इस फर्जी इंस्पेक्टर की कार भी जब्त कर ली गई है. इलाके के लोग इससे काफी समय से परेशान चल रहे थे.


यह मामला कांटी थाना क्षेत्र का बताया जाता है. अब थाने ले जाकर इन दोनों से पूछताछ की जा रही है. दरअसल, कांटी पुलिस को लगातार इस बात की शिकायत आ रही थी कि NH पर किसी MVI द्वारा अवैध वसूली की जा रही है. शनिवार की रात करीब 2 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि दरभंगा मोड़ के पास किसी MVI द्वारा फिर से अवैध वसूली की जा रही है. 


सूचना मिलते ही कांटी थानाध्यक्ष ने एक गश्ती गाड़ी को मौके पर जांच के लिए भेजा, वहां एक पिकअप को रोक कर रखा गया था. वहां मौजूद दो लोगों में से एक खुद को MVI बता रहा था, जबकि उसके साथ एक शख्स और था जो उसका ड्राइवर था. उनके साथ कोई पुलिस कर्मी नहीं था, जिसकी वजह से गश्ती कर रहे थाना के लोगों का शक और भी गहरा हो गया. वहां मौजूद पिकअप ड्राइवर ने भी बताया कि हम लोगों के पास सारे पेपर हैं फिर भी हम लोगों को परेशान किया जा रहा है और पैसे देने को बाध्य किया जा रहा.


जिसके बाद दोनों आरोपियों को को थाने लेकर जाया गया. वहाँ थाना अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने जब दोनों से अच्छे से कड़ाई दिखाते हुए पूछताछ की, तब शख्स ने कबूला की वो नकली MVI है. आरोपी नकली MVI की पहचान छपरा जिले के रिविलगंज के रहने वाले राज कुमार प्रसाद के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम राम भजन प्रसाद है. वहीं उसके ड्राइवर का नाम मो. शमीम आलम है जो छपरा टाउन का ही निवासी है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है .   

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें