ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

Bihar News: दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाप-बेटा को रौंदा

SASARAM: रोहतास के सासाराम में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस मे पिता-पुत्र थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार बाप-बेटा को रौंद डाला। हादसे

Bihar News: दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाप-बेटा को रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस मे पिता-पुत्र थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार बाप-बेटा को रौंद डाला। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे की है।


मृतकों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी रघुवर पासवान के 55 वर्षीय बेटा राजाराम पासवान उर्फ भूरा पासवान और उनके 32 वर्षीय बेटे राकेश कुमार पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पिता-पुत्र चेनारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे और गुरुवार को अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मवेशी अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।


हादसे में राजाराम पासवान तथा पुत्र राकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन आस-पास के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर ट्रैक्टर को रोक लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता