ब्रेकिंग
Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन

Bihar News: गंगा नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, नहाने के दौरान हुई हादसा

Bihar News: बिहार के वैशाली में एक दर्दनाक हादसे में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई है, जबकि बहन लापता है.

Bihar News
बिहार न्यूज
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली में एक दर्दनाक हादसे में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई है। यह घटना राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव में आज यानि रविवार की है। बताया जा रहा है कि जब दोनों भाई-बहन अपनी मां के साथ गंगा नदी में स्नान करने गए थे और अचानक पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले गए, जबकि जबकि उसकी छोटी बहन अनुप्रिया अब भी लापता है।


दरअसल, हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। लोगों की मदद से आयुष कुमार को नदी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष कुमार की उम्र 12 वर्ष थी और वह जहांगीरपुर निवासी उदय सिंह का पुत्र था।


घटना की सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और साथ ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी सूचित किया गया। टीम के गोताखोरों द्वारा गंगा नदी में अनुप्रिया की तलाश जारी है, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। स्थानीय ग्रामीण भी अपनी तरफ से खोजबीन में मदद कर रहे हैं।


इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं, लेकिन आयुष की मौत और अनुप्रिया के लापता होने की पीड़ा उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।


रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि अनुप्रिया को जल्द से जल्द खोज निकाला जाए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में या जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी में स्नान करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें और बच्चों को अकेले पानी में न जाने दें। गंगा जैसी विशाल नदी में थोड़ी सी असावधानी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता