ब्रेकिंग
Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

Bihar News: धान रोपनी के लिए गईं दो महिलाएं लापता, हत्या की आशंका पर परिजनों ने NH-80 किया जाम

Bihar News: भागलपुर के घोघा में धान रोपनी के लिए गईं दो महिलाएं लापता, हत्या की आशंका। परिजनों ने NH-80 जाम किया। पुलिस ने गेरुआ नदी में डूबने की आशंका जताई, जांच और तलाश जारी।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर है, जहां धान रोपनी के लिए गईं दो महिलाएं रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं हैं। हत्या की आशंका को लेकर परिजनों ने NH-80 को जाम कर दिया है। पुलिस ने गेरुआ नदी में डूबने की आशंका जताई है और महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।


यह घटना भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र के साधोपुर कुशहा बहियार में हुई है। शाहपुर गांव निवासी बीरबल मंडल की पत्नी पिंकी देवी (35) और कुलकुलिया गांव निवासी अशोक मंडल की पत्नी रेखा देवी (32) नौ अन्य महिला मजदूरों के साथ प्रदीप यादव के खेत में धान रोपनी के लिए गई थीं। देर रात तक दोनों के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। गुरुवार सुबह 5:30 बजे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शाहपुर शिवमंदिर के समीप NH-80 को बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया।


परिजनों ने घोघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और मांग की कि जब तक दोनों महिलाएं जीवित या मृत बरामद नहीं होतीं, जाम नहीं हटेगा। जाम और हाट के कारण NH-80 पर भीषण जाम लग गया। घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार, रसलपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, एसआई नवीन सिंह, पूर्व जीप सदस्य राजकुमार मंडल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और रात 8:15 बजे जाम हटवाया।


रोपनी में शामिल एक अन्य महिला ने बताया कि खेत मालिक ने सभी को गेरुआ नदी पार करवाया, जिसमें तेज बहाव था। सात महिलाएं नदी पार कर गईं, लेकिन पिंकी और रेखा के बारे में पूछने पर खेत मालिक ने कहा कि वे पहले ही निकल गई हैं। घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में गेरुआ नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है।


रिपोर्टर: अजीत कुमार, भागलपुर