ब्रेकिंग
Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम

Bihar News : चोर को पकड़ने निकले थे पुलिसकर्मी, वापस आए तो उनके घर में हो चुकी थी चोरी

Bihar News : सब इंस्पेक्टर साहब सूचना मिलने पर चोर को पकड़ने निकले थे, उन्हें क्या मालूम था कि इधर तब तक उनके घर में ही चोर हाथ साफ कर लेंगे

Bihar News
बिहार पुलिस
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : बिहार के भागलपुर से एक हैरत भरी खबर आ रही है जहाँ रविवार रात को सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार बाईक चोर को पकड़ने निकले थे। इधर तब तक चोरों ने उनके फ्लैट को ही निशाना बना लिया।


खबर के अनुसार कन्हैया कुमार का फ्लैट रानी तालाब के पास स्थित है। जहाँ वो अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। हालांकि चोरी की घटना के समय फ्लैट में कोई नहीं था। FIR के मुताबिक सब इंस्पेक्टर साहब रविवार रात पेट्रोलिंग पर थे और जब थकान महसूस हुई तो वापस फ्लैट पर जाकर आराम करने का सोचा।


वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल और 35 राउंड गोलियां अलमारी में लॉक कर दी। कुछ ही पल बीते थे और उन्हें बाईक चोरी की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद वह जल्दबाजी में घर से निकले और अपनी पिस्टल ले जाना भूल गए। वापस लौटे तो उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था।


कन्हैया कुमार के अनुसार जांच करने पर पता चला कि उनकी अलमारी से उनका सर्विस पिस्टल, 35 राउंड गोलियां, सरकार दिया द्वारा गया लैपटॉप, एक निजी लैपटॉप, आभूषण जिनमें सोने का चेन, अंगूठी, चांदी के भी कुछ आभूषण, 5000₹ और पत्नी के सर्टिफिकेट्स गायब थे।


इस बारे में भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द सरकारी पिस्टल एवं अन्य सामानों की बरामदगी की जा सके। वहीं सब इंस्पेक्टर की लापरवाही के कारण उन पर भी विभागीय कार्यवाई की जाएगी।