ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Bihar News: चालक की इस गलती की वजह से ट्रक जलकर राख, लाखों का सामान हुआ भस्म

Bihar News: ट्रक चालक की एक लापरवाही ने ना सिर्फ ट्रक को राख में तब्दील कर दिया बल्कि उसमें रखे सारे ट्रांसपोर्ट के सामान भी स्वाहा हो गए।

Bihar News
ट्रक में आग
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खड़ी ट्रक में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। ट्रक में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। घटना शुक्रवार देर रात्रि की बताई जाती है। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के आलोक भारती स्कूल के समीप खड़ी ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की भीषण लपटें देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। 


मौके पर तीन-तीन अग्निशमन की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन के पदाधिकारी गणेश विद्यार्थी ने बताया कि आग की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा हम लोगों को दी गई थी। महज 2 मिनट के भीतर हम लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि ट्रक के चालक के द्वारा ट्रक के भीतर ही खाना बनाया जा रहा था।  इसी दौरान यह आग लगी है।



जानकारी के मुताबिक़ यह ट्रक मां अपूर्णां ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है, जिसमें ट्रांसपोर्ट का समान लाया गया था। उसके बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर खाना बना रहा था। इस दौरान ट्रक में आग लग गई और लाखों की संपत्ति जलकर राख में तब्दील हो गई है। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट