ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

Bihar News: बेगूसराय में गीदड़ का आतंक, बुजुर्ग दंपती सहित आधा दर्जन ग्रामीणों को बनाया निशाना

BEGUSARAI: बेगूसराय में गीदड़ ने बुजुर्ग दंपति सहित आधा दर्जन ग्रामीणों को निशाना बनाया। गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर

Bihar News: बेगूसराय में गीदड़ का आतंक, बुजुर्ग दंपती सहित आधा दर्जन ग्रामीणों को बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में गीदड़ ने बुजुर्ग दंपति सहित आधा दर्जन ग्रामीणों को निशाना बनाया। गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव की है जहां एक गीदड़ ने आधे दर्जन लोगों को काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। वही पालतू पशुओं को पर भी गीदड़ ने हमला किया है। 


घायलों की पहचान ताजपुर निवासी विपुल झा उनकी पत्नी सुनैना देवी पड़ोसी पुरुषोत्तम चौधरी सहित अन्य के रूप में की गई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पीड़ित विपुल झा ने बताया कि आज सुबह उनकी पत्नी मवेशी को चारा देने के लिए दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकली थी उसी वक्त पूर्व से ही घात लगाये बैठे गीदड़ ने सुनैना देवी पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह नोचने खसोटने लगा। 


सुनैना देवी की आवाज सुनकर जब विपुल झा उन्हें बचाने के लिए बाहर निकले तब गीदड़ ने उन पर भी हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में जब अन्य लोग जमा होने लगे तब  गीदड़ वहां से भाग निकला जहां पास के ही एक घर में पुरुषोत्तम चौधरी उनकी पत्नी एवं अन्य लोगों पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। फिलहाल स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गीदड़ को पकड़ने की मांग की है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 


लोगों का कहना है कि आए दिन गीदड़ एवं बंदरों की वजह से स्थानीय लोग परेशान रहते हैं ये फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अब तक वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता