ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

Bihar News: अगलगी की भीषण घटना में कई घर स्वाहा, लाखों की संपत्ति राख में तब्दील

Bihar News: प्रदेश में आजकल आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ चुकी हैं, इसी क्रम में अब बिहार के बेगुसराय से भी एक घटना सामने आई है. जहाँ कई घर जलकर राख हो गए.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगुसराय जिले से एक अगलगी की घटना सामने आ रही है. जहाँ आग की वजह से कई घर और लाखों की संपत्ति जलकर राख में तब्दील हो गई. जैसे-जैसे प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इस तरह की घटनाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. यह घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 2 की बताई जाती है.


कहा जा रहा है कि इस घटना में कुल 3 घर जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए. इनमें रखे सभी सामान, रुपए, गहने इत्यादि भी राख में तब्दील हो गए. इस घटना के बाद वहां लोगों में अफरातफरी मच गई. हालांकि, उन्होंने पूरी कोशिश की आग पर काबू पाने की मगर असफल रहे, एक घर में लगी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि उसके आसपास के घर भी चपेट में आ गए.


बताया जाता है कि इसमें लाखों का नुकसान हुआ है. बाद में स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों को इस बात की सूचना दी, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया, जिसके बाद आसपास के घर के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है.


इधर जिन घरों को आग ने पूरी तरह से निगल लिया उसके पीड़ित बेहद हताश और निराश हैं. एक घर जिसे वह अपना आशियाना कहते थे, वह अब राख का ढेर बन चुका है, साथ ही उनके सारे सामान भी जलकर राख हो गए. अभी तक आग लगने की मुख्य वजह सामने नहीं आ सकी है.