ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

Bihar News: दानापुर में BBA की छात्रा ने किया सुसाइड, आत्महत्या की गुथी सुलझाने में जुटी पुलिस

Bihar News: खबर बिहार के राजधानी पटना से है, जहां बीबीए की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है, जिससे गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के राजधानी पटना से है, जहां बीबीए की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा के द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। यह घटना पटना से दानापुर की है। बताया जा रहा है कि दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मकदुमपुर स्थित आईएसएम कालेज में बीबीए फोर्थ ईयर की छात्रा है, जिसने शनिवार को देर रात अपने कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है।


जानकारी के मुताबिक, छात्रा की पहचान वर्षा कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली बताई जा रही है और वह अनीष झा की पुत्री थी। वहीं, बीबीए की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में सुसाइड क्यों किया? अभी इसके बारे में कोई अहम जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लड़की के कमरे से अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।


घटना की सूचना पटना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी है। वहीं, पुलिस लड़की के कमरे की गहनता से छान रही है। आत्महत्या की गुथी को सुलझाने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है। साथ ही लड़की के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।