ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदासीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदा

बिहार को मिली एक और रेलवे की सौगात: हाजीपुर–महुआ–समस्तीपुर रेल परियोजना को मिली मंजूरी, जानें किन लोगों को होगा फायदा

Bihar News: केंद्र सरकार ने बिहार में नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी देकर बड़ा कदम उठाया है। हाजीपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर रेल लाइन से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा, व्यापार व रोजगार के अवसरों को नई दिशा मिलने की उम्मीद...

बिहार को मिली एक और रेलवे की सौगात: हाजीपुर–महुआ–समस्तीपुर रेल परियोजना को मिली मंजूरी, जानें किन लोगों को होगा फायदा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 29 नई रेल लाइनों को मंजूरी दी गई है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भगवानपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर नई रेल लाइन को लेकर हो रही है। इस परियोजना को हाजीपुर और आसपास के इलाकों के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। 


नई रेल परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय से लोग इस रेल लाइन की मांग कर रहे थे। अब जब इस पर मुहर लग गई है तो लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में पूरे इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। खासकर महुआ, भगवानपुर, ताजपुर और समस्तीपुर के बीच सीधा रेल संपर्क बनने से हजारों लोगों को फायदा होगा।


स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अभी सड़क मार्ग से सफर करने में काफी समय लगता है। कई बार जाम और खराब सड़क की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन रेल लाइन बनने के बाद यात्रा तेज, आसान और सस्ती हो जाएगी। इसका सीधा असर कारोबार पर भी पड़ेगा। किसानों को अपनी उपज दूसरे शहरों तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे उन्हें बेहतर बाजार और सही कीमत मिल सकेगी।


पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने भी इस परियोजना को इलाके के विकास के लिए बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन बनने से लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे शिक्षा, रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। युवाओं को नौकरी और पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों तक पहुंचना आसान होगा।


बताया जा रहा है कि इस रेल लाइन की मांग कई वर्षों से उठ रही थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के समय भी इस परियोजना को लेकर चर्चा हुई थी और सर्वे का काम कराया गया था। अब केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद लोगों को लग रहा है कि वर्षों पुराना सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है।


हाजीपुर और महुआ के लोगों का कहना है कि अगर यह रेल लाइन बनती है तो इलाके का विकास तेजी से होगा। छोटे व्यापारियों से लेकर आम यात्रियों तक सभी को इसका फायदा मिलेगा। कई गांव और कस्बे सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे, जिससे लोगों की जिंदगी पहले से आसान हो जाएगी।