ब्रेकिंग
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही... बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...

Voter List Verification Bihar: बिहार के वोटर लिस्ट में नेपाली नागरिकों के नाम! खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने जारी किया नोटिस

Voter List Verification Bihar: बिहार के नरकटियागंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 43 नेपाली नागरिकों के नाम मिले, जिन्हें नागरिकता के प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भेजा गया है।

Voter List Verification Bihar
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Voter List Verification Bihar: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रकाशित सूची में नेपाली नागरिकों के नामों का पता चलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। नरकटियागंज प्रखंड में कुल 43 नेपाली नागरिकों के नाम मतदाता सूची में पाए गए हैं, जिन्हें नोटिस भेजकर भारतीय नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया है।


इन लोगों से फार्म 7 भरवाया गया था, जिसके बाद फार्म 7 के आधार पर नामों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। ‘एनेक्सर डी’ के तहत ऐसे व्यक्तियों से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक डॉक्यूमेंट जमा नहीं करते हैं, तो उनके नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिए जाएंगे।


नरकटियागंज के अलावा सिकटा विधानसभा क्षेत्र से भी नेपाली नागरिकों के मतदाता सूची में नामों के कई मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने सभी संबंधितों को नोटिस जारी कर भारतीय नागरिकता के प्रमाण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 


नरकटियागंज के बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि 43 नेपाली नागरिकों ने आधार कार्ड के साथ मतदाता सूची ड्राफ्ट में आवेदन किया है। इनमें से कई लोगों ने नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र और अन्य साक्ष्य भी प्रदान किए हैं। इस संदर्भ में जांच-पड़ताल जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता