ब्रेकिंग
बिहार के दूसरे रोपवे के लिए लंबा हुआ इंतजार, अब पुराने तरीके से नहीं होगा निर्माण; जानिए क्या रही वजह✦Bihar Flood : मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू करने निकली नाव पलटी; 2 बच्चों की डूबकर मौत✦सड़क पर भीड़ के सामने प्रेमिका पर टूट पड़ा प्रेमी... अचानक चाकू से करने लगा हमला, वारदात का VIDEO वायरल✦बड़ा खेल : डीटीओ में प्रमोशन दिया पर पोस्टिंग रोक दी..अब पटना हाईकोर्ट ने कसा शिकंजा, 15 दिनों में पदस्थापन का आदेश, अब क्या करेंगे परिवहन विभाग के सचिव-मंत्री ? ✦Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बिहार के दूसरे रोपवे के लिए लंबा हुआ इंतजार, अब पुराने तरीके से नहीं होगा निर्माण; जानिए क्या रही वजह✦Bihar Flood : मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू करने निकली नाव पलटी; 2 बच्चों की डूबकर मौत✦सड़क पर भीड़ के सामने प्रेमिका पर टूट पड़ा प्रेमी... अचानक चाकू से करने लगा हमला, वारदात का VIDEO वायरल✦बड़ा खेल : डीटीओ में प्रमोशन दिया पर पोस्टिंग रोक दी..अब पटना हाईकोर्ट ने कसा शिकंजा, 15 दिनों में पदस्थापन का आदेश, अब क्या करेंगे परिवहन विभाग के सचिव-मंत्री ? ✦Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP

बिहार नगर निकाय चुनाव के लिए आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, 9 जून को होगा वोटिंग

PATNA: बिहार में नगर निकाय आम चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज यानी बुधवार शाम 5 बजे थम जायेगा. बता दें नगर चुनाव और उपचुनाव के लिए 9 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.&n

बिहार नगर निकाय चुनाव के लिए आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, 9 जून को होगा वोटिंग
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार में नगर निकाय आम चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज यानी बुधवार शाम 5 बजे थम जायेगा. बता दें नगर चुनाव और उपचुनाव के लिए 9 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. 


सभी सीटों के लिए मतदान EVM से कराया जाएगा. इसके लिए जिलों में EVM की जांच की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. आयोग के अनुसार राज्य के 21 जिलों के 31 नगर निकायों (2 नगर निगम, 18 नगर परिषद व 11 नगर पंचायत) में आम चुनाव होना है. 


साथ ही 20 जिलों के 31 नगर निकायों के लिए उपचुनाव कराया जाना है. आयोग के मुताबिक नगर निकाय आम चुनाव और उप चुनाव को लेकर तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. वहीं, राज्य में 4698 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं. जहां इस चुनाव को लेकर कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. वही इनमें से 101 नामांकन पत्र जांच के क्रम में अस्वीकृत कर दिए गए. जबकि 4701 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए और इनमें तीन पार्षद पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं. 


बता दें नगर निकाय चुनाव के लिए 17 मई तक कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इनमें मुख्य पार्षद के लिए 500, उप मुख्य पार्षद के लिए 440 और पार्षद पद के लिए 3862 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मुख्य पार्षद के 11 वही उप मुख्य पार्षद के 13 और पार्षद के 77 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए.

टैग्स