ब्रेकिंग
बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपबिहार सचिवालय सेवा के दर्जनभर अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; लिस्ट देखिए..बेऊर जेल फिर चर्चा में : छापेमारी के बाद सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, पूर्व अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा था छापा, रिजल्ट- ''साल भर में ही दुबारा मिली फील्ड पोस्टिंग'' बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपबिहार सचिवालय सेवा के दर्जनभर अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; लिस्ट देखिए..बेऊर जेल फिर चर्चा में : छापेमारी के बाद सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, पूर्व अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा था छापा, रिजल्ट- ''साल भर में ही दुबारा मिली फील्ड पोस्टिंग''

बिहार: नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूबीं, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, दो लापता

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान पांच लड़कियों के डूबने के बाद हड़कंप मच गया। एक साथ पांच लड़कियों के नदी में डूबने की घटना के बाद म

बिहार: नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूबीं, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, दो लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान पांच लड़कियों के डूबने के बाद हड़कंप मच गया। एक साथ पांच लड़कियों के नदी में डूबने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन को तो बचा लिया लेकिन दो लड़कियां अब भी लापता हैं। घटना खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि मोहनपुर गांव में शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान 5 लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। आस पास के लोगों की नजर जब पानी में डूब रहीं पांचों लड़कियों पर पड़ी तो वहां अफरा तफरी मच गई। लड़कियों को बचाने के लिए गांव के लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की तत्परता से तीन लड़कियों की जान तो बच गई लेकिन दो गहरे पानी में चली गईं।


नदी में लापता हुई दोनों लड़कियों की पहचान मोहनपुर गांव निवासी दिलीप राय की 17 साल की बेटी अंजुला कुमारी और बसंतपुर गांव के रहने वाले अनिल राय की 13 साल की बेटी अंशु कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता बच्चियों को नदी में तलाश कर रही है। उधर, इस घटना के बाद लापता हुई दोनों लड़कियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता