ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

बिहार: पैर फिसला और नदी में जा गिरीं दो सहेलियां, दोनों की डूबने से हुई मौत

MADHUBANI: मधुबनी में एक दर्दनाक हादसे में दो सहेलियों की जान चली गई। दोनों सहेलियां घास काटने के लिए गई थीं, इसी दौरान पैर फिसल गया और दोनों बछराजा नदी में गिर गईं, जिससे दोनों की

बिहार: पैर फिसला और नदी में जा गिरीं दो सहेलियां, दोनों की डूबने से हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में एक दर्दनाक हादसे में दो सहेलियों की जान चली गई। दोनों सहेलियां घास काटने के लिए गई थीं, इसी दौरान पैर फिसल गया और दोनों बछराजा नदी में गिर गईं, जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के बरही तारा टोल गांव की है।


मृतक दोनों लड़कियों की पहचान तारा टोल गांव निवासी शंभू मुखिया की बेटी काजल कुमारी और रूबी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम दोनों नदी किनारे घास काटने गई थी।


घास काटते काटते दोनों नदी के छोर पर चली गईं। इसी दौरान दोनों का पैर फिसला और दोनों नदी में गिर गईं। दोनों गहरे पानी में चली गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अगले दिन दोनों का शव पानी में तैरता मिला।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। इस घटना के बाद मृतक लड़कियों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव