ब्रेकिंग
DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला

बिहार: नदी में डूबने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर आ रही है जहां बूढ़ी गंडक नदी में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के शव को स्थानीय गोताखोर ने निकाला

 बिहार: नदी में डूबने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर आ रही है जहां बूढ़ी गंडक नदी में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के शव को स्थानीय गोताखोर ने निकाला. मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी.


यह हादसा जिले के बोचहां थानाक्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि मैदापुर पंचायत के हुस्सैनपुर गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी में दोनों दोस्त स्नान के लिए नदी में गए थे. इसी दौरान गहरे खाई के तरफ चले गये जहां डूबने लगे. आसपास मौजूद लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक दोनों नदी में डूब गए.


मृतक की पहचान बोचहां धानाक्षेत्र के ही एतवारपुर ताज के आतिफ (14 वर्ष) पिता मो. आरिफ और मान विशनपुर गांव के रितेश कुमार ( 14 वर्ष) पिता विजय सहनी के रूप में हुई है. लोगों का कहना है कि बूढ़ी गंडक नदी में दोनों स्नान के दौरान गहरे खाई के तरफ चले गए. जहां डूबने लगे लोग जबतक समझते तब तक डूब गए. मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मचा है लोगों ने बोचहां पुलिस को सूचना दे दी.


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता