ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार: नदी में डूबने से तीन लड़कियों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान तीन लड़कियां डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ नदी के पास ज

बिहार: नदी में डूबने से तीन लड़कियों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान तीन लड़कियां डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ नदी के पास जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक शव को नदी से बरामद कर लिया है जबकि दो शवों की तलाश जारी है। घटना डोभी थाना क्षेत्र के पीड़ासीन गांव की है।


मृतकों की पहचान पीड़ासीन गांव निवासी 8 वर्षीय नंदिनी कुमारी, 16 वर्षीय सोनम कुमारी और 7 वर्षीय रीमा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां कुछ महिलाओं के साथ कर्मा व्रत को लेकर एक दिन पहले नदी को गई थीं। नहाने के दौरान देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में चली गई और डूबने से उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही डोभी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और गोताखोरों की मदद से लापता दोनों बच्चियों को नदी में तलाश कर रही है। देर शाम तक बच्चियों का पता नहीं चल सका। घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बरामद एक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें