ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार: बागमती नदी में दो बच्चे डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया; दूसरे की तलाश जारी

SEOHAR: लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में करीब-करीब सभी नदियां उफान पर आ गई हैं। जलस्तर बढ़ने के बावजूद लोग स्नान करने के लिए नदियों में उतर जा रहे हैं और मौत के शिकार हो रहे ह

बिहार: बागमती नदी में दो बच्चे डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया; दूसरे की तलाश जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में करीब-करीब सभी नदियां उफान पर आ गई हैं। जलस्तर बढ़ने के बावजूद लोग स्नान करने के लिए नदियों में उतर जा रहे हैं और मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला शिवहर से सामने आया है, जहां बागमती नदी में दो बच्चों के डूबने से हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, पिपराही थाना क्षेत्र के डुब्बा घाट पर यह हादसा हुआ है। दो बच्चे बागमती नदी में डूब गए हैं। बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और एक बच्चे को डूबने से तो बचा लिया लेकिन दूसरा बच्चा गहरे पानी में चला गया, जिसकी तलाश जारी है।


बचाए गए बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा