ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

Bihar News: बिहार में गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूबे, तीन की मौत; दो को ग्रामीणों ने बचाया

Bihar News: मोतिहारी के चकिया प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई. दो बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक बच्चे की तलाश अब भी जारी है.

Bihar News
तीन बच्चों की डूबने से मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया प्रखंड के राशमंडल गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


मृत बच्चों की पहचान कृष्णा साह के 7 साल के बेटे अजीत कुमार, धर्मेंद्र सह सोनी की 12 साल की बेटी मनीषा कुमारी और रमेश साह के 8 साल के बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है। तीनों बच्चे आपस में अच्छे दोस्त थे और तेज गर्मी से राहत पाने के लिए बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए थे लेकिन गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण तीनों पानी में डूब गए।


हादसे की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण और गोताखोरों की मदद से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश अब भी जारी है। सुरक्षित निकाले गए दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता