ब्रेकिंग
जमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणबाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तारबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणबाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तारबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेश

Bihar News: कला ही नहीं, अब रोजगार का साधन भी बनेगी मिथिला पेंटिंग; जानिए... नीतीश सरकार का क्या है प्लान

Bihar News: बिहार सरकार ने मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है, जिससे युवाओं और खासकर महिलाओं को पारंपरिक कला में दक्ष बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार की प्रसिद्ध पारंपरिक कला मिथिला पेंटिंग अब युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का स्थायी माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रम संसाधन विभाग के तहत बिहार कौशल विकास मिशन के सहयोग से पटना के मैनपुरा स्थित पोखर भवन में मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं, खासकर महिलाओं को मिथिला पेंटिंग की तकनीकों में दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ना है।


दरअसल, प्रशिक्षण केंद्र में बिहार कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक एवं लवली क्रिएशन द्वारा आयोजित शिविरों के माध्यम से प्रतिभागियों को पारंपरिक लोक कला की बारीकियां सिखाई जाएंगी। श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि यह पहल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त युवा अपनी कला के माध्यम से न केवल अपनी आय बढ़ा सकेंगे, बल्कि मिथिला पेंटिंग की समृद्ध परंपरा को भी नई ऊंचाइयों पर ले जा सकेंगे।


इसके अलावा, सरकार ने मिथिला पेंटिंग उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए विपणन और ब्रांडिंग का भी प्रबंध किया है, जिससे प्रशिक्षित कलाकारों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इस परियोजना के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि कलाकारों को अधिक से अधिक ग्राहक मिल सकें। इस प्रकार, यह पहल बिहार के सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास दोनों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है।