ब्रेकिंग
दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

गोपालगंज जिले से लापता हुई 3 नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद किया। महम्मदपुर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद तीनों बच्चियों को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से लापता 3 नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद किया है। महम्मदपुर थाना क्षेत्र से कोचिंग के लिए निकली 3 किशोरियां अचानक लापता हो गई थी।


इस बात की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों किशोरियों को दिल्ली से बरामद किया। इसकी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र से 3 लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली थी।


 जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर सूचना संकलन किया गया तो पता चला कि ये तीनों बच्चियां दिल्ली में है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली से तीनों को बरामद किया और थाने लाया गया। जहां कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद तीनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।