ब्रेकिंग
अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

बिहार में एक अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर हाई अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में एक बार फिर से बारिश के साथ ठनका और ओला वृष्टि का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के तरफ से

बिहार में एक अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर हाई अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से बारिश के साथ ठनका और ओला वृष्टि का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के तरफ से इस को लेकर किसानों को अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि राज्य में आगामी 30 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है ऐसे में किशन  अपनी फसलों को लेकर एतिहात बरत लें।


मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से कहा गया है कि राज्य में 30 मार्च की शाम 5:00 बजे से भारी गर्जन के साथ बारिश शुरू हो जाएगी। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 10 से 50 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें कहा गया है कि सबसे खतरनाक स्थिति किसानों की रहने वाली है क्योंकि बारिश के साथ-साथ ठनका और ओलावृष्टि की भी संभावना है।


मालुम हो कि, अभी भी रबी फसल की कटाई का समय है ऐसे में बारिश होने से उनके फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। उसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग की तरफ से यह सलाह किसानों को दी गई है कि वह सुरक्षात्मक उपाय अपनाए ताकि उनकी फसल सुरक्षित रह सके।


मौसम विभाग की तरफ से किसानों को जो सलाह दी गई है उसमें यह कहा गया है कि, यदि किसानों भाइयों की फसल पर चुकी है तो उसकी कटाई कर ले और अपने कटे हुए फसल को पानी या नमी से बचाएं।खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन तथा खुद को बाहर निकलने से बचे तथा मौसम साफ होने पर ही किसानी का काम करें। यदि खेतो मे कार्य कर रहे हों तथा उस दौरान बिजली चमकने या मेघगर्जन सुनाई देने के बाद किसान भाई पक्के घर में शरण ले तथा किसी भी परिस्थिति मे पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचे तथा मौसम साफ होने का इंतज़ार करे ।


आपको बताते चले कि, इससे पहले भी पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण किसानों को अपने फसलों का नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अब वापस से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसको लेकर किसानों को यह सलाह दी गई है कि वह समय से बारिश से बचने का इंतजाम कर लें ताकि उन्हें अधिक नुकसान न उठाना पड़े।