ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

बिहार: शराब के नशे में मेडिकल ऑफिसर ने की महिला डॉक्टर से छेड़खानी, जांच टीम का हुआ गठन

VAISHALI: वैशाली में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने भगवानपुर PHC प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। वही स

बिहार: शराब के नशे में मेडिकल ऑफिसर ने की महिला डॉक्टर से छेड़खानी, जांच टीम का हुआ गठन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने भगवानपुर PHC प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। वही सिविल सर्जन ने एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई है। जो इस मामले की जांच कर रहे हैं।


 इसी क्रम में आज टीम पीएचसी पहुंची जहां महिला डॉक्टर रानी सिंह का बयान लिया गया। हालांकि जांच टीम के सामने आरोपी डॉक्टर रुपेश कुमार नहीं आए। जांच टीम ने जब उनसे संपर्क साधने की कोशिश की तब उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।


बताया जाता है कि छेड़खानी का यह मामला 22 जनवरी का है। पीड़ित महिला डॉक्टर रानी सिंह ने 29 जनवरी को वैशाली थाने में मेडिकल ऑफिसर रुपेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें मेडिकल ऑफिसर पर शराब के नशे में छेड़खानी और दुर्व्यहार करने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। रुपेश कुमार भगवानपुर पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रुप में तैनात हैं।


वही पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना 9 दिन हो गये हैं लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। इसे लेकर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।


वही पीड़िता न्याय की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि जब अस्पताल में महिला चिकित्सक ही सुरक्षित नहीं होंगी तो वो मरीजों का इलाज वे कैसे करेंगी। सिविल सर्जन के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया है। जिसका नेतृत्व कर रहे एसीएमओ ने बताया कि फिलहाल सभी बिन्दूओं की बारिकी से जांच की जा रही है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी मेडिकल ऑफिसर से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।