ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार में वज्रपात का कहर जारी, 7 लोगों की मौत

PATNA : बिहार में शुक्रवार को एक बार फिर प्रकृति का कहर टूटा है. राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में शुक्रवार को एक बार फिर प्रकृति का कहर टूटा है. राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर दुःख जताया है. उन्होंने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है.


बिहार में शुक्रवार को आसमानी बिजली गिरने से कुल 7 लोगों ने दम तोड़ दिया. सबसे ज्यादा अररिया जिले में 4 लोग वज्रपात की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे. इसके अलावा बांका और किशनगंज में एक-एक लोगों की मौत हो गई.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का पालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. सीएम ने तुरंत मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. उधर दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी इन लोगों की मौत पर दुःख जताया. मंगल पांडेय ने ट्वीट कर लिखा कि "सूबे में वज्रपात से आज 7 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. मृतआत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक प्रकट करता हूं. विपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को हरसंभव सरकारी सुविधा के साथ-साथ अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी."

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें