ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार में वज्रपात का कहर जारी, अब तक 28 लोगों की मौत

PATNA: बिहार में कोरोना संकट के बीच वज्रपात ने कहर बरपाया है. बिहार में अब तक वज्रपात से 28 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में एक दंपत्ति भी शामिल हैं. कई लोग झुलस गए हैं.&nbs

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना संकट के बीच वज्रपात ने कहर बरपाया है. बिहार में अब तक वज्रपात से 28 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में एक दंपत्ति भी शामिल हैं. कई लोग झुलस गए हैं. 

सबसे अधिक मौत गोपालगंज में 13

गोपालगंज में सुबह से बारिश हो रही है. इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात हुआ है. जिसके कारण 13 लोगों की मौत अब तक जिले में हो चुकी हैं. 4 लोग गंभीर रुप से झुलसे हुए हैं. 

सीवान में  5 लोगों की मौत

सीवान में भी बारिश हो रही है. इस दौरान वज्रपात हुआ है. जिससे 5 लोगों की मौत हो चुकी है. राशिद्चक,सुरवलिया और कुतुब छपरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि सभी अपने काम से बाहर निकले थे. इस दौरान ही वज्रपात हुआ लोगों की मौत.

मोतिहारी में 2 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान ही यह घटना हुई. बेतिया में 2 लोगों की मौत हुई है.मधुबनी में 2 की मौत हुई ह. मरने वाले दंपत्ति हैं. किशनगंज में सगे भाईयों में वज्रपात गिर गया है. जिसमें 1 की मौत हो गई है. सीतामढ़ी में 1, दरभंगा में 1, शिवहर में 1 शख्स की मौत वज्रपात से अबतक हुई है.