ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार में वज्रपात से 23 की मौत, दर्जनों लोग झुलसे

PATNA : बिहार में मानसून काफी एक्टिव है. सूबे में शनिवार को हुई भारी बारिश के बीच वज्रपात से 23 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग आकाशीय बिजली से झुलसकर बुरी तरह ज

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून काफी एक्टिव है. सूबे में शनिवार को हुई भारी बारिश के बीच वज्रपात से 23 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग आकाशीय बिजली से झुलसकर बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. सरकार ने मरने वालों के लिए मुआवजे की घोषणा की है.


बिहार में अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में ठनका गिरने और भारी बारिश के आसार हैं. वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपील की है कि जरूरत न हो तो घरों से न निकले. वज्रपात के कारण शिनार को सूबे के अलग-अलग जिलों में 23 मौते हुईं. बता दें कि इससे पहले बीते दिन शुक्रवार को भी राज्य में पांच जिलों में आठ लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी.


आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक राज्य में शाम साढ़े 7 बजे तक भोजपुर में सबसे ज्यादा 9 लोगों की मौत वज्रपात से हुई. इसके अलावा आकाशीय बिजली के कारण सारण में 5, कैमूर में 3, पटना जहानाबाद में 2-2, गया और बक्सर में एक-एक लोगों ने दम तोड़ दिया. मौसम विभाग की ओर से बिहार के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया था. पटना, वैशाली, सारण, भोजपुर, सीवान अरवल, बक्सर सहित कई जिलों बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया था.


शनिवार को पटना, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बक्सर, छपरा, सीवान, सुपौल समेत कई जिलों में करीब 3 घंटे तक भारी बारिश हुई. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. पटना मौसम विभाग के निदेशक आनंद शंकर ने कहा कि अगले 48 घंटे में राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है.  इस दौरान किसान खुले में जाने से बचें. बिजली चमके या गिरने की आवाज आए तो पक्के मकान में शरण लें.


भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से 9 लोगों की मौत हुई.  सबसे बड़ा हादसा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में होने की सूचना है. सारण जिला के मरहौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर और सलीमा पुर गांव में वज्रपात होने से 5 लोगों की मौत हो गई . वही 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड की साहरघाट उतरी पंचायत के खिरोदनी टोल में शनिवार सुबह वज्रपात से दस लोग जख्मी हो गए. इसमें एक को सीएचसी मधवापुर से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है. 


बिहार में वज्रपात से 23 की मौत, दर्जनों लोग झुलसे


भोजपुर में वज्रपात से 9 की मौत - 

बिहार में वज्रपात से 23 की मौत, दर्जनों लोग झुलसे 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें