ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार में दर्दनाक हादसा: वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट हुआ टैंकर, एक शख्स की मौत; दो लोग घायल

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां टैंकर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं हादसे में दो लोग घायल हैं। टैंकर फटने के बाद इतना तेज आवाज हुआ कि आसपास के इ

बिहार में दर्दनाक हादसा: वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट हुआ टैंकर, एक शख्स की मौत; दो लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां टैंकर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं हादसे में दो लोग घायल हैं। टैंकर फटने के बाद इतना तेज आवाज हुआ कि आसपास के इलाका दहल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


दरअसल, मझौलिया सुगर इंडस्ट्रीज के इथनॉल प्लांट के गेट के समीप हाई स्कूल चौक पर खड़े ट्रक टेंकर का गैस बेल्डिंग करने के दौरान अचानक ब्लास्ट करने से एक व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए तथा दो लोग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


मृतक की पहचान मझौलिया पंचायत के सतभीड़वा वार्ड नं 10 निवासी नागेश्वर मुखिया का 25 वर्षीय पुत्र दरोगा मुखिया के रूप में हुई है। वही घायलों में मझौलिया निवासी सिकंदर मियां एवं तुफानी मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक साइकिल से गडासी पिटवाने जा रहा था।


फिलहाल परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा मुआबजा को लेकर सड़क पर अड़े हुए हैं तथा सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार