ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में उपचुनाव : शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

PATNA : बिहार में उपचुनाव की वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हुई. पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए वोटरों ने मतदान किया. सभी चुनाव क्षेत्रों की बूथों पर शांती पूर्वक मतदान हुआ.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में उपचुनाव की वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हुई. पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए वोटरों ने मतदान किया. सभी चुनाव क्षेत्रों की बूथों पर शांती पूर्वक मतदान हुआ. सबसे ज्यादा किशनगंज विधानसभा सीट पर 59.18 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं, दरौंदा सीट पर 41 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया. 


उपचुनाव में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 45 फीसदी वोट पड़े. वहीं, किशनगंज विधानसभा में  59.18 फीसदी, सिमरी बख्तियारपुर में  52.5 फीसदी, दरौंदा में  41 फीसदी, नाथनगर में  43.2 फीसदी और बेलहर में 53.49 फीसदी पड़े वोट. बांका के बेलहर में मतदान 4 बजे खत्म हुआ. वहीं सिमरी बख्तियारपुर में वोटिंग 5 बजे संपन्न हुई. बाकि की अन्य सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए. 


ADG मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी. बीएमपी और सेंट्रल कंपनियों के साथ-साथ 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. वोटिंग शुरू होते ही कई बूथों से ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली थी. जिसे शिकायत के बाद फौरन बदल दिया गया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें