ब्रेकिंग
बिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने रद्द की बहाली प्रक्रिया

DESK : बिहार में राज्य स्वास्थ्य समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीनियर लैब टेक्निशियन की चल रही बहाली प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. इस बहाली के लिए पिछले साल विज्ञापन निक

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने रद्द की बहाली प्रक्रिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बिहार में राज्य स्वास्थ्य समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीनियर लैब टेक्निशियन की चल रही बहाली प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. इस बहाली के लिए पिछले साल विज्ञापन निकाला गया था. मिली जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल 2020 तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे. कुल 20 खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था. इस आधार पर 111 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था.


आपको बता दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग इस साल फरवरी में 18-19 फरवरी को हुई थी. अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे लेकिन इस बीच विज्ञापन और नियोजन प्रक्रिया रद्द कर दी गई है. इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से बहाली प्रक्रिया रद्द की गई है. वहीं सीनियर लैब टेक्निशियन के साथ क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट तथा साइकेट्रिक सोशल वर्कर के पदों पर भी बहाली निकाली गई थी. इन दोनों पदों के लिए नियोजन प्रक्रिया को रद्द नहीं किया गया है.

टैग्स