ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

बिहार: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, पांच लोग घायल; श्राद्धकर्म से लौट रहा था परिवार

NALANDA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला नालंदा से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि पांच

बिहार: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, पांच लोग घायल; श्राद्धकर्म से लौट रहा था परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला नालंदा से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बिंद थाना क्षेत्र के मदनचक गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि चेरो गांव निवासी ऑटो सवार परिवार श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए दरवेशपुरा गांव गया हुआ था। श्राद्ध में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मदनपुर गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रक के पास से गुजरने के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटा। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने पप्पू राम को मृत घोषित कर दिया जबकि विन्दा राम, रमणी देवी, विजय राम, पुनित कुमारी, समुंद्री देवी का इलाज किया जा रहा है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता