ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार में रूह कंपा देने वाली घटना, बोलेरो में बंद कर युवक को जिंदा जलाया

GAYA : बिहार के गया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एक व्यक्ति को बोलेरो गाड़ी में बंद कर जिंदा जला दिया गया. इस घटना में शख्‍स की मौत हो गई. जब स्थानीय लोग ने जली हुई गाड़ी

बिहार में रूह कंपा देने वाली घटना, बोलेरो में बंद कर युवक को जिंदा जलाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एक व्यक्ति को बोलेरो गाड़ी में बंद कर जिंदा जला दिया गया. इस घटना में शख्‍स की मौत हो गई. जब स्थानीय लोग ने जली हुई गाड़ी को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई.


घटना अतरी थाना क्षेत्र के मोहडा प्रखंड की तपस्वी नगर और मिर्चाई गंज गांव के पास की बताई जा रही है जहां गया के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले अत्री में एक व्यक्ति को बोलेरो गाड़ी में बंद कर जिंदा जला दिया गया. 


ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी शुक्रवार की सुबह-सुबह लगी. उन्‍होंने देखा कि बोलेर बुरी तरह जली हुई है और इसकी पीछे की सीट पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पर थाना को दी गई. सूचना के उपरांत थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

टैग्स