ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

बिहार में पुलों का कंप्यूटराइज डेटाबेस होगा तैयार, ऑनलाइन की जाएगी मॉनिटरिंग

PATNA : बिहार सरकार ने पुलों की देखभाल के लिये योजना तैयार की है. इसमें नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोड़ दिया गया है. अब राज्य के पुलों की सेहत की देखभाल अब ऑनलाइन किया जाएगा. नई त

बिहार में पुलों का कंप्यूटराइज डेटाबेस होगा तैयार, ऑनलाइन की जाएगी मॉनिटरिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने पुलों की देखभाल के लिये योजना तैयार की है. इसमें नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोड़ दिया गया है. अब राज्य के पुलों की सेहत की देखभाल अब ऑनलाइन किया जाएगा. नई तकनीक के तहत अब स्क्रीन पर यह सूचना उपलब्ध होगी कि पुल के पाया में किस तरह की दिक्कते आ रही है, सुपर स्ट्रक्चर में किस तरह की समस्या आ रही और रेलिंग कब तक चलेगी.


पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि जल्द ही यह सब कुछ मुख्यालय के स्तर से देख पाना संभव होगा. सरकार पुलों की देखभाल के लिए नई तकनीक को प्रयोग में लाने की योजना बनाई जा रही थी. पुलों की सेहत पर नजर रखने को बन रही ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी पर कई वर्षो से काम चल रहा था. अब ऐसी संभावना है कि अगस्त में यह प्रयास सफल हो जाएगा. नई योजना में यह व्यवस्था की गई कि पुलों की सेहत की पूरी तरह से स्कैन कर उसकी जानकारी मुख्यालय में बने नियंत्रण कक्ष को स्क्रीन पर मिलेगी.


नितिन नवीन ने कहा कि आइटी आधारित सिस्टम से पुलों की रियल टाइम मानीटरिंग दिन संभव होगी. इससे मिले डाटा को स्टोर करने की सुविधा होगी. इसके विश्लेषण से यह स्पष्ट होगा कि पुल का पाए में किस तरह की समस्या आ गई है और सुपर स्ट्रक्चर को किस तरह की बीमारी है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा बनाए गए सभी बड़े पुलों की इंवेंट्री बनकर तैयार हो गई है. मेंटेेनेंस पर दिए जाने के तुरंत बाद इसकी पूरी मरम्मत भी कराई जाएगी.


पथ निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जो ब्रिज मेंटेनेंस पालिसी अगले महीने तक लागू होगी. इसमें बड़े पुलों को सामिल किया जाएगा. क्योंकि राज्य में छोटे पुलों की संख्या काफी है, जिसे शामिल करना अभी संभव नहीं है. छोटे पुलों के रखरखाव का काम पथ निर्माण विभाग स्वयं देखेगा, जबकि बड़े पुलों को पैकेज का स्वरूप देकर उसके रखरखाव का जिम्मा निर्माण कंपनियों को दिया जाएगा. इस योजना पर भी काम चल रहा कि पुलों का किस तरह से व्यवसायिक इस्तेमाल कर उससे राजस्व की व्यवस्था की जाए. 

टैग्स