ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार में पुल के बाद सड़कों को लगी बुरी नजर: नदी की तेज बहाव से बह गई सड़क, कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क भंग

JEHANABAD: बिहार में पुलों के बाद अब सड़कों को भी किसी की बुरी नजर लग गई हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़कों के टूटने और पानी में बहने की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला जहान

बिहार में पुल के बाद सड़कों को लगी बुरी नजर: नदी की तेज बहाव से बह गई सड़क, कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क भंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में पुलों के बाद अब सड़कों को भी किसी की बुरी नजर लग गई हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़कों के टूटने और पानी में बहने की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां नदी की तेज बहाव में पूरी सड़क बह गई।


दरअसल, पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश के कारण जहानाबाद से होकर गुजरने वाली फल्गु और दरधा नदी उफान पर है। फल्गु नदी में अचानक से आए उफान के कारण मोदनगंज प्रखंड के कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। नदी के तेज बहाव के कारण यहां की मुख्य सड़क पानी में बह गई। जिसके कारण इस क्षेत्र में पड़ने वाले मिर्जापुर बरछी बिगहा, बडाड़ी समेत लगभग आधा दर्जन गांव का संपर्क टूट गया है।


इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 2016 के बाद फल्गु नदी में इतना ज्यादा पानी अभी तक नहीं आया था। कई गांव में पानी घुस गया है और पूरा क्षेत्र जलमग्न है। जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दर्जनों गांव के ग्रामीण रातजगा कर अपने एवं परिवार का सुरक्षा कर रहे हैं। नदी में आए उफान के बाद बाढ़ की आशंका से लोग सहमें हुए हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता