ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नशेड़ी को उसके परिवार ने ही जंजीरों से बांध दिया, हरकतों से परेशान होकर उठाया कदम

ROHTAS : बिहार के रोहतास से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक नशेड़ी की हरकतों से परेशान घरवालों ने उसको जंजीरों में जकड़ दिया है. घरवालों ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह नशा

नशेड़ी को उसके परिवार ने ही जंजीरों से बांध दिया, हरकतों से परेशान होकर उठाया कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ROHTAS : बिहार के रोहतास से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक नशेड़ी की हरकतों से परेशान घरवालों ने उसको जंजीरों में जकड़ दिया है. घरवालों ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह नशा ना कर सके और घर में शांति से रहे. मिली जानकारी के मुताबिक नशेड़ी युवक से मां एवं पत्नी इतना ज्यादा हो गई कि उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा. अब वह चाहती है कि उनका बेटा सुधर जाए. 


आपको बता दें कि यह मामला सासाराम के कबीरगंज का है. बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार नाम का एक व्यक्ति नशे का इस कदर आदि है कि नशा करने के बाद घर में मारपीट एवं तोड़-फोड़ करता रहता है. इससे उसकी मां चंद्रमुनी कुंवार तथा पत्नी सोनी देवी परेशान रहती हैं. मां चंद्रमुनी कुंवर बताती हैं कि उनका बेटा बीती रात एक साल से नशे का सेवन कर रहा है. शराब, भांग, गांजा समेत कई तरह के नशे का आदि है. घर वाले जब पैसे देने से मना करते हैं तो पैसे के लिए घर में गाली-गलौज मारपीट करता रहता है. साथ ही घर का सामन भी तोड़ देता है. दो दिन पूर्व वो अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, तो सबने मजबूरन उसे जंजीर में कैद कर दिया है.


बताया जा रहा है कि युवक शादी अभी 5 महीने पहले ही हुई है. उसकी पत्नी ने बताया कि युवक बहुत नशा करता है और नशा करने के बाद घर में मारपीट करता है. उसके इन हरकतों से तंग आकर घरवालों ने यह कदम उठाया है. सभी चाहते हैं कि वो सुधर जाए. इधर लोगों ने युवक पर नशे के साथ चोरी एवं छिनतई का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत लेकर लोग अक्सर उसके घर पर पहुँच जाते हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें