ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

पटना समेत पूरे बिहार में मौसम की मार, 25 जनवरी तक बदलाव की उम्मीद नहीं

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में जनवरी की सर्दी लोगों पर सितम ढा रही है. लोग मौसम की मार झेल रहे हैं और शनिवार को सूरज देवता के दर्शन तक नहीं हो पाए. बिहार के

पटना समेत पूरे बिहार में मौसम की मार, 25 जनवरी तक बदलाव की उम्मीद नहीं
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में जनवरी की सर्दी लोगों पर सितम ढा रही है. लोग मौसम की मार झेल रहे हैं और शनिवार को सूरज देवता के दर्शन तक नहीं हो पाए. बिहार के ज्यादातर इलाकों में कोहरे की चादर पड़ी हुई है. विजिबिलिटी बेहद कम होने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बिहार में इस वक्त 7 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. जिसकी वजह से रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अपडेट में आज यानी रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म हवाओं के मिलन से बिहार के ज्यादातर इलाके में घना कोहरा छाया रहेगा. अगले 3 दिनों तक पटना में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल 25 जनवरी कितना के मौसम में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है. 25 जनवरी के बाद तापमान में थोड़ी सी वृद्धि हो सकती है. शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रविवार को पटना में कोहरे के कारण कई फ्लाइट डाइवर्ट करनी पड़ी. कुहासे के कारण स्पाइसजेट कि दिल्ली कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट रात में कोलकाता डायवर्ट कर दी गई. पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम रहने की वजह से इन फ्लाइट की लैंडिंग नहीं कराई जा सकी. शनिवार को लगभग दो दर्जन फ्लाइट का ऑपरेशन लेट हुआ और वहीं छह विमान एयरपोर्ट पर शनिवार को पहली लैंडिंग 12:00 बजे दोपहर के बाद हो पाई. लेकिन शाम होते-होते विमानों की लैंडिंग को रोक दिया गया.