ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में एकसाथ मिले 29 नए मरीज, सूबे में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 908

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि प्रतिदिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि प्रतिदिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 29 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 908 हो गया है.


राज्य में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को पहली अपडेट जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में विभिन्न जिलों से 29 नए मरीज मिले हैं. नए अपडेट के मुताबिक बक्सर 3, भागलपुर में 6, खगड़िया में 3, रोहतास में 3, गोपालगंज में 2, बेगूसराय में 3, नवादा में 9 मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज हाल ही में गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगलुरु, केरल समेत तमाम राज्यों से लौट कर आये थे. कोरोना टेस्ट के बाद इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बता दें कि बिहार में अब तक कोरोवायारस के करीब 40 हजार सैंपल की जांच हुई है. जिसमें 908 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.


कोरोना से पटना की महिला की मौत
बिहार में कोरोनावायरस से बुधवार को एक और मरीज की मौत हुई है.  बताया जा रहा है कि महिला गॉल ब्लैडर के कैंसर, जॉन्डिस और कई अन्य बिमारियों से भी जूझ रही थी. एनएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है. अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक सुबह 10:15 बजे महिला की मौत हुई है. मृतक महिला पटना सिटी के आलमगंज के माखनपुर ईदगाह मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है. बता दें कि पटना जिले में कोरोना से मौत का यह दूसरा मामला है. पिछले रविवार को पीएमसीएच में बाढ़ इलाके के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ दिया था.


बिहार में 7 मरीजों की मौत
बिहार में कोरोनावायरस से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में पटना के 2, मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीज शामिल हैं. बिहार में अब तक तीन मरीजों की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बता दें कि कोरोना से मरने वाले सभी लोग पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.


बिहार में एकसाथ मिले 29 नए मरीज, सूबे में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 908

टैग्स