ब्रेकिंग
Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव

बिहार में मिले कोरोना के 732 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 197000

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी

बिहार में मिले कोरोना के 732 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 197000
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 732 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 197000 हो गई है. बिहार में फिलहाल 11,829 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 217 नए मामले सामने आये हैं. सोमवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 732 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 197000 हो गया है.


बीते दिन रविवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 2 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 946 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1217 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 1,84,224 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 93.86 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है. 

बिहार में मिले कोरोना के 732 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 197000

टैग्स