ब्रेकिंग
JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा✦पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा✦पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर

बिहार में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 147

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 4 नए मामले की पुष्टि हुई है. मुंगेर से ये सभी मामले पॉजिटिव सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुता

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 4 नए मामले की पुष्टि हुई है. मुंगेर से ये सभी मामले पॉजिटिव सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 3 महिलाएं शामिल हैं. जिनकी उम्र 68,61 और 60 साल बताई जा रही है. एक पुरुष भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिनकी उम्र 30 साल बताई जा रही है. 


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी मरीज मुंगेर जिले के सदर बाजार इलाके के रहने वाले हैं. जो जलमालपुर के मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. बिहार में एक हफ्ते के अंदर हालात काफी तेजी से बदले हैं. एक हफ्ते में 71 मरीज सामने आये थे. लेकिन आज का नया मामला सामने आने के बाद यह आंकड़ा 75 हो गया है. यानी कि बिहार में कुल 147 मरीज सामने आ चुके हैं. 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 42 लोगों ने कोरोना को हराकर एक नई जिंदगी हासिल की है. 


पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के सक्रिय मामले बढ़कर 300 हो गये. मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने आज यह जानकारी दी. दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2248 हो गई है. पिछले चौबीस घंटों में 92 नए मामले सामने आए हैं. पिछले चौबीस घंटों में 113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अब तक कुल 724 लोग ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटों में एक मौत हुई है, मौत का कुल आंकड़ा 48 है. केरल में 11 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के साथ ही आज प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ कर 437 हो गयी है. कोझीकोड़ मेडिकल कालेज के दो हाउस सर्जनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा . उन्होंने कहा कि सरकार की इसी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है .

टैग्स