ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में मिले कोरोना के 1140 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 194966

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी

बिहार में मिले कोरोना के 1140 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 194966
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1140 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 194966 हो गई है. बिहार में फिलहाल 12,250 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 255 नए मामले सामने आये हैं. शनिवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1140 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 194966 हो गया है.


बीते दिन शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 5 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 934 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1424 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 1,81,781 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 93.79 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है. 

बिहार में मिले कोरोना के 1140 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 194966

टैग्स