ब्रेकिंग
बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..

बिहार में मिले 17 और कोरोना मरीज, राज्य में मरीजों का आंकड़ा 500 पार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां 17 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 17 नए केस बिहार के विभिन्न जिलों स

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां 17 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 17 नए केस बिहार के विभिन्न जिलों से सामने आये हैं. जिसके कारण बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 502 हो गई है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी तीसरे अपडेट के मुताबिक 17 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि  भागलपुर से 6, पश्चिम चंपारण से 5, पूर्वी चंपारण से 4 मरीज सामने आये हैं. जबकि शिवहर और बक्सर से एक-एक नए मरीज मिले हैं. 


बिहार में मिले 17 और कोरोना मरीज, राज्य में मरीजों का आंकड़ा 500 पार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक 119 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. राज्य में अब तक 4 मरीजों की मौत हो गई है. फिलहाल राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 379 कोरोना केस एक्टिव हैं. 

बिहार में मिले 17 और कोरोना मरीज, राज्य में मरीजों का आंकड़ा 500 पार

बिहार में मिले 17 और कोरोना मरीज, राज्य में मरीजों का आंकड़ा 500 पार


नोट - इस लिस्ट में 17 नए मरीजों के अपडेट नहीं शामिल है. 


भारत में टूटा कोरोना रिकार्ड, एक दिन में मिले 2644 पॉजिटिव केस
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2644 नए मामले आए हैं. एक दिन में 83 लोगों की मौत हुई है. जिसके कारण मौत का आंकड़ा अब 1300 के पार हो गया है. देश में कुल संक्रमितों की बात करें तो इसकी संख्या 39980 हो गई है.


भारत में ठीक होने वाले मरीजों की भी तादाद तेजी से बढ़ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 732 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं. जिससे ठीक होने वालों का आंकड़ा भी अब 10 हजार के पार हो गया है. भारत में 10632 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. फिलहाल देश में 28046 कोरोना केस एक्टिव हैं.


आंध्र प्रदेश में 1525, अंडमान निकोबार में 33, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 43, बिहार में 502, चंडीगढ़ में 88, छत्तीसगढ़ में 43, दिल्ली में 4122, गोवा में 7, गुजरात में 5054, हरियाणा में 360, हिमाचल प्रदेश में 40, जम्मू-कश्मीर में 666 कोरोना पॉजिटिव हैं. झारखंड में 115, कर्नाटक में 601, केरल में 499, लद्दाख में 22, मध्य प्रदेश में 2846, महाराष्ट्र 12296, मणिपुर में 2, मेघालय में 12, मिजोरम में एक, ओडिशा में 157, पुडुचेरी में 8, पंजाब में 772, राजस्थान में 2770, तमिलनाडु में 2757, तेलंगाना में 1063, त्रिपुरा में 4, उत्तराखंड में 59, उत्तर प्रदेश में 2487 और पश्चमि बंगाल में 922 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

टैग्स