ब्रेकिंग
Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा

बिहार में मिला अमेरिकन बर्न प्रजाति का एक उल्लू, विदेशों में जाना जाता है लव बर्ड के नाम से, डीएफो ने किया रेस्क्यू

PATNA : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड नम्बर 9 में एक अमेरिकन बर्न प्रजाति का उल्लू मिला है.बताया जा रहा है कि लोगों ने उसको पकड़ लिया और फिर वन विभाग को इसकी जानक

बिहार में मिला अमेरिकन बर्न प्रजाति का एक उल्लू, विदेशों में जाना जाता है लव बर्ड के नाम से, डीएफो ने किया रेस्क्यू
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड नम्बर 9 में एक अमेरिकन बर्न प्रजाति का उल्लू मिला है.बताया जा रहा है कि लोगों ने उसको पकड़ लिया और फिर वन विभाग को इसकी जानकारी दी. इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद डीएफओ सुनील कुमार शरण डपरखा पहुंचे और इस उल्लू को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए. दरअसल त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 9 निवासी राहुल कुमार के घर पर आज सुबह कहीं से उड़कर एक उल्लू पहुंचा जिसे कुछ कौए घेर कर चोंच मार रहे थे औऱ काफी ज्यादा आवाज हो रही थी.


इसी बीच लोगों की नजर इस पर पड़ी औऱ लोगों ने इस उल्लू को पकड़ कर रख लिया. फिर इसकी सूचना सुपौल डीएफओ को दी गयी. तकरीबन एक डेढ़ घंटे बाद डीएफओ उल्लू को रेस्क्यू करने पहुंचे. उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा सूचना मिली कि एक उल्लू है जिसे कुछ कौवे चोंच मारकर घायल कर रहे हैं. यहां पहुंच कर देखा तो पाया कि यह एक बर्न प्रजाति का उल्लू है. यह ठंडे देशों में पाया जाता है. अमेरिका,इंग्लैंड सहित तमाम यूरोपीय देशों में यह पाया जाता है. इसकी संख्या लगातार इन देशों में घट रही है. घटने का मुख्य कारण इन देशों में खेतों का कम होना माना गया है.


लेकिन हमारे यहां अभी जो यह आया है यह समय इसके लिए अनुकूल समय है. इस पक्षी का मुख्य भोजन चूहा होता है. अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार सहित भारत के अलग-अलग बाज़ारों में इस बर्न उल्लू की कीमत 8 से 10 लाख रुपये मालूम हुई है. यह बहुत ही कीमती और महत्वपूर्ण पक्षी है. इसे फसल बर्बाद करने वाले कीड़ों का दुश्मन भी माना जाता है. बहरहाल DFO सुनील कुमार शरण इसे रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए हैं. स्वास्थ्य की हालात को जानने के लिए 48 घंटे डीएफओ अपने पास रखेंगे. साथ ही इन्होंने यह भी बताया कि संजय गांधी जैविक उद्यान के अधिकारी से बात की जा रही है. इस संबंध में उनके द्वारा जैसा निर्देश मिलेगा वैसा किया जाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता