ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

बिहार में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश के कारण डायवर्ट हुई फ्लाइट; IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में दोपहर तक प्रचंड गर्मी झेलने के बाद राज्य के कुछ शहरों में तेज हवा के साथ शनिवार को तेज बारिश हुई। पटना में दोपहर 3 बजे के बाद अचानक काले- काले बदल नजर आने लगे और

बिहार में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश के कारण डायवर्ट हुई फ्लाइट; IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में दोपहर तक प्रचंड गर्मी झेलने के बाद राज्य के कुछ शहरों में तेज हवा के साथ शनिवार को तेज बारिश हुई। पटना में दोपहर 3 बजे के बाद अचानक काले- काले बदल नजर आने लगे और 20 मिनट तक कई इलाकों बहुत तेज बारिश दर्ज की गई। वैशाली और मुजफ्फरपुर में भी झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिला। 


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से उमस से लोग बेहाल थे। तेज बारिश से वातावरण में ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस लीं। अभी मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर भाग और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी है। उत्तर बिहार के 19 जिलों और दक्षिण बिहार के पांच जिलों में एक दो जगहों पर आंशिक बारिश हो सकती है। दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर आंशिक बारिश होगी। 


वहीं, पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से उमस से लोग बेहाल थे। तेज बारिश से वातावरण में ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस लीं। अभी मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर भाग और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी है। उत्तर बिहार के 19 जिलों और दक्षिण बिहार के पांच जिलों में एक दो जगहों पर आंशिक बारिश हो सकती है। दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर आंशिक बारिश होगी। 


इधर, तेज बारिश में पटना में विजिबिलिटी काफी नीचे आने की वजह से यातायात सेवाओं पर भी असर पड़ा। सड़कों पर कुछ देर के लिए वाहन थम गए। पटना जंक्शन रेल रेल परिसर में जगह जगह पटरियों पर पानी भर गया। हालांकि बारिश बंद होते ही पटरियों पर जमा पानी निकल गया। कुछ देर के लिए शहर में जलभराव की स्थिति हुई लेकिन एक घंटे में गली मोहल्लों में जमा पानी निकल गया। स्पाइस जेट 471 दिल्ली पटना विमान को शाम सवा चार बजे के आसपास बाबतपुर (वाराणसी) के लिए डायवर्ट करना पड़ा। शाम छह बजे तक यह विमान वाराणसी से पटना नहीं आ सका था। पटना में रनवे पर कुछ देर के लिए दृश्यता 50 मीटर तक हो गई। इस बीच हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटे रही जबकि हवा के झोंके 50 किमी प्रतिघंटे तक रहे।