ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

अब बिहार में सफर करना हुआ महंगा, प्राइवेट के बाद सरकारी बसों का भी बढ़ेगा किराया

PATNA : अब बिहार में सफर करना और महंगा हो गया है. प्राइवेट के बाद अब इसी माह से सरकारी बसों का किराया भी बढ़ने वाला है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव परिवहन विभाग

अब बिहार में सफर करना हुआ महंगा, प्राइवेट के बाद सरकारी बसों का भी बढ़ेगा किराया
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब बिहार में सफर करना और महंगा हो गया है. प्राइवेट के बाद अब इसी माह से सरकारी बसों का किराया भी बढ़ने वाला है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव परिवहन विभाग को दे दिया है. जिसके बाद अब प्रदेश में डीजल से चलने वाली सरकारी बसों का किराया बढ़ाया जाएगा. जिसका बोझ आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा.

सरकारी बसों के किराए में कितने की वृद्धि होगी यह किराया निर्धारण कमेटी तय करेगी. इसके लिए जल्द ही कमिटी की बैठक होगी और तय किए गए दर को अप्रैल में ही लागू कर दिया जाएगा. 

बता दें कि बिहार में निगम के अधीन कुल 380 बसें हैं, जिसमें से में 360 बसों का परिचालन अभी हो रहा है. डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए निगम ने बसों का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है. सरकारी बसों का किराया बढ़ाने के लिए जो प्रकिया है उसके तहत निगम द्वारा प्रस्ताव राज्य परिवहन आयुक्त को भेजा जाता है.

इसके बाद  किराया निर्धारण कमेटी की बैठक में तय होता है कि बसों का किराया कितना बढ़ाया जाए तो निगम और यात्री दोनों के लिए सही हो. हर मामले पर विमर्श के बाद बसों का किराया बढ़ाया जाता है. बता दें कि बिहार में प्राइवेट बसों के किराए में हाल में ही वृद्धि हुई है.निजी बसों के संचालक संघ ने 20 फीसदी किराया बढ़ाया है.